भारत बनेगा जॉब्स का हब! 2026 में तेज होगी टेक सेक्टर की हायरिंग

भारत बनेगा जॉब्स का हब!

साल 2026 भारत के लिए नौकरी के लिहाज से अच्छा साबित हो सकता है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और अमेरिका के करीब 52 फीसदी टेक्नोलॉजी और बैंकिंग सेक्टर के कर्मचारियों का मानना है कि उनकी कंपनियां अगले साल भारत में ज्यादा भर्ती करने की योजना बना रही हैं।

प्रोफेशनल्स के लिए बने कम्यूनिटी ऐप ‘ब्लाइंड’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि 34 फीसदी लोगों को भारत में भर्ती में बड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है, जबकि 18 फीसदी को लगता है कि भर्ती में मध्यम स्तर की ग्रोथ होगी. यह सर्वे भारत और अमेरिका के 2,392 वेरिफाइड प्रोफेशनल्स के बीच किया गया.

 

गूगल-अमेजन जैसी कंपनियों का फोकस शिफ्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, उबर और ईबे जैसी बड़ी ग्लोबल टेक कंपनियां अब भारत को ज्यादा काम और जिम्मेदारियां सौंप रही हैं. इससे साफ है कि भारत ग्लोबल कंपनियों के लिए एक अहम टैलेंट हब बनता जा रहा है.

 

अमेरिका से भारत की ओर नौकरियां?

जब सर्वे में यह सवाल पूछा गया कि भारत में भर्ती बढ़ने का असर अमेरिका की नौकरियों पर क्या पड़ेगा, तो 38 फीसदी लोगों ने कहा कि इससे अमेरिका के कुछ पदों की जगह भारत में भर्तियां हो रही हैं. वहीं, 23 फीसदी का मानना है कि भारत में बढ़ती भर्ती अमेरिका की नौकरियों की पूरक है यानी दोनों साथ-साथ चल सकती हैं.

 

H-1B वीजा टाइट, भारत में खुलेगा जॉब्स का दरवाजा!

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 28 फीसदी लोगों का मानना है कि अमेरिका के H-1B वीजा नियमों में सख्ती के कारण कंपनियां भारत में ज्यादा लोगों को नौकरी दे रही हैं. हालांकि, 25 फीसदी ने कहा कि इन नियमों से भर्ती पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. वहीं, सिर्फ 4 फीसदी लोगों का मानना है कि वीजा नियमों के चलते अमेरिका में ही भर्तियां बढ़ी हैं.

 

भारत में अपनी टीम बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं कंपनियां

रिपोर्ट के अनुसार, अब भारत अमेरिका के मुकाबले एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभर रहा है. कई कंपनियां अमेरिका में विस्तार करने के बजाय भारत में अपनी टीम बढ़ाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं. इससे ग्लोबल लेवल पर कंपनियों की हायरिंग स्ट्रेटेजी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.


                                                                                                                                                             भारत में नए पदों पर सीधी भर्तियां

ईबे, वेफेयर, लिंक्डइन, क्वालकॉम, कैपिटल वन, गूगल, अमेजन, सेल्सफोर्स, एसएपी और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों के 93 फीसदी तक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी कंपनियां भारत में भर्ती बढ़ाने की योजना बना रही हैं. भारत में विस्तार के तरीकों की बात करें तो 25 फीसदी लोगों ने बताया कि उनकी कंपनियां पहले से मौजूद भारतीय टीम को बड़ा कर रही हैं. वहीं, 20 फीसदी के मुताबिक भारत में नए पदों पर सीधी भर्तियां हो रही हैं और करीब 20 फीसदी ने कहा कि कुछ खास प्रोजेक्ट और काम भारत में शिफ्ट किए जा रहे हैं. कुल मिलाकर, रिपोर्ट यह संकेत देती है कि आने वाले समय में भारत में नौकरियों के नए मौके बढ़ सकते हैं, खासकर टेक और फाइनेंस सेक्टर में।



Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Performance Testing(3-8 years)

Deputy Manager - Vehicle Integration(6-9 years)

Manager – Business Process Architect(12-15 years)

System Test Developer(3-6 years)

Worker(1-2 years)

Cybersecurity Technical Lead(8-10 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert