बिहार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, सेकेंड इंटर लेवल वैकेंसी बढ़कर हुई 24 हजार पार

बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026: 24492 पद, आवेदन तिथि बढ़ी | BSSC

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ा दी है। पहले जहां इस भर्ती के तहत 23175 पद तय किए गए थे, वहीं अब इसमें 1317 नए पद जोड़ दिए गए हैं। इसके बाद कुल पदों की संख्या बढ़कर 24492 हो गई है। पदों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों के लिए चयन का मौका और बेहतर हो गया है।

इतना ही नहीं, आयोग ने उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तारीख भी आगे बढ़ा दी है। पहले जिन अभ्यर्थियों को 15 दिसंबर तक आवेदन करना था, अब वे 15 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2026 तय की गई है। इससे उन उम्मीदवारों को राहत मिली है जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।

 

कैटेगरी वाइज कितनी हैं वैकेंसी?

पदों की संख्या बढ़ने के बाद अलग-अलग वर्गों के लिए कुल वैकेंसी का बंटवारा भी जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार अनारक्षित वर्ग के लिए 10753 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 3407 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 231 पद रखे गए हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 4185 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 2678 पद और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 811 पद निर्धारित किए गए हैं। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 2427 पदों पर भर्ती की जाएगी।

 

किन-किन विभागों में होगी नियुक्ति?

इस भर्ती के जरिए बिहार सरकार के कई अहम विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें पथ निर्माण विभाग, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, गृह विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, पर्यावरण नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्रम संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, परिवहन विभाग समेत अन्य विभाग शामिल हैं। यानी चयनित उम्मीदवारों को अलग-अलग विभागों में काम करने का मौका मिलेगा।

 

योग्यता और उम्र सीमा:-

बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 37 वर्ष तय की गई है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष और महिला) तथा अनारक्षित वर्ग की महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र 40 वर्ष है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों (पुरुष और महिला) के लिए अधिकतम उम्र 42 वर्ष रखी गई है। सभी वर्गों के दिव्यांग उम्मीदवारों को उम्र सीमा में 10 साल की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

 

आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

इस भर्ती में सभी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। इसके अलावा प्रोसेसिंग चार्ज और सर्विस टैक्स अलग से देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जिसमें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग शामिल हैं।

 

परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया:-

अगर इस भर्ती में 40 हजार से अधिक आवेदन आते हैं, तो पहले प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान एवं गणित, और मानसिक क्षमता जांच से जुड़े कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट की होगी।

पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगा। क्वालिफाइंग मार्क्स की बात करें तो सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत, पिछड़ा वर्ग के लिए 36.5 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 34 प्रतिशत और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 32 प्रतिशत अंक लाना जरूरी होगा। सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी न्यूनतम 32 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं।

 

हमारी सलाह:-

अगर आप बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो अब समय का सही इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। सबसे पहले सिलेबस को अच्छे से समझें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र जरूर देखें। रोजाना थोड़ा-थोड़ा पढ़ने की आदत डालें और मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी जांचते रहें। आवेदन करते समय सभी जानकारी ध्यान से भरें और अंतिम तारीख का इंतजार न करें। सही रणनीति और लगातार मेहनत से इस भर्ती में सफलता हासिल की जा सकती है।

Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Principal Product Designer(8-10 years)

React Developer(6-8 years)

Team Leader - Talent Acquisition(8-10 years)

Consultant Network Engineer(2-5 years)

AI/ML Engineer(12-15 years)

Cybersecurity Technical Lead(8-10 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert

Related Posts

View All