करियर इन एविएशन: पायलट बनने की योग्यता, ट्रेनिंग खर्च और सैलरी जानकारी

एविएशन सेक्टर में हाल में जो हुआ, वो सबने देखा. पायलट की कमी, एयरपोर्ट पर लंबी कतार, रद्द होती फ़्लाइट, परेशान होते मुसाफ़िर, मोनोपॉली के इल्ज़ाम और कंपनी की सफ़ाई। लेकिन आज चर्चा इसकी नहीं, नौकरी की करेंगे।

आज के युवाओं में पायलट बनने का क्रेज़ तेज़ी से बढ़ रहा है। सफ़ेद यूनिफ़ॉर्म, कॉकपिट में बैठकर हवाई जहाज़ उड़ाना और लाखों की सैलरी—ये सब इस पेशे को बेहद आकर्षक बनाते हैं। लेकिन पायलट बनना सिर्फ़ सपना देखना नहीं, बल्कि एक लंबी, अनुशासित और महंगी प्रक्रिया है। इस लेख में जानते हैं कि पायलट कैसे बनते हैं, ट्रेनिंग में कितना खर्च आता है और करियर में कितनी कमाई होती है।

पायलट बनने के लिए जरूरी योग्यता

पायलट बनने के लिए सबसे पहले शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होती है। उम्मीदवार का 10+2 फिजिक्स और मैथ्स के साथ पास होना अनिवार्य है। अगर किसी ने पहले ये विषय नहीं पढ़े हैं, तो वह ओपन बोर्ड या NIOS से फिजिक्स-मैथ्स कर सकता है।

उम्र कम से कम 17 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही अंग्रेज़ी भाषा का अच्छा ज्ञान जरूरी है, क्योंकि एविएशन सेक्टर में सभी तकनीकी निर्देश और कम्युनिकेशन अंग्रेज़ी में होते हैं।

मेडिकल फिटनेस पायलट बनने की सबसे अहम शर्त है। उम्मीदवार को DGCA से मान्यता प्राप्त डॉक्टर द्वारा Class-1 मेडिकल टेस्ट पास करना होता है। आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता, ब्लड प्रेशर और मानसिक संतुलन की गहन जांच की जाती है।

पायलट बनने की प्रक्रिया

पायलट बनने की प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले Class-2 मेडिकल कराया जाता है। इसके बाद DGCA द्वारा आयोजित लिखित परीक्षाएं पास करनी होती हैं, जिनमें Air Regulations, Navigation और Meteorology जैसे विषय शामिल होते हैं।

इन परीक्षाओं को पास करने के बाद उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त फ्लाइंग स्कूल से फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू करता है। इस दौरान लगभग 200 घंटे की उड़ान पूरी करनी होती है। ट्रेनिंग के बाद Commercial Pilot License (CPL) मिलता है।

एयरलाइन में नौकरी से पहले पायलट को संबंधित विमान के लिए Type Rating करानी होती है, जो अलग से कराई जाती है।

ट्रेनिंग में कितना खर्च आता है

पायलट बनने का सबसे बड़ा चैलेंज इसका खर्च है। भारत में फ्लाइंग ट्रेनिंग का कुल खर्च लगभग 35 लाख से 55 लाख रुपये तक होता है। इसमें फ्लाइंग घंटे, ईंधन, ग्राउंड क्लास और परीक्षा शुल्क शामिल होते हैं।

अगर कोई छात्र अमेरिका, कनाडा या ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में ट्रेनिंग लेता है, तो खर्च बढ़कर 45 लाख से 70 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। हालांकि, विदेश में मौसम और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर होने के कारण ट्रेनिंग अपेक्षाकृत जल्दी पूरी हो जाती है। कई सरकारी और निजी बैंक पायलट ट्रेनिंग के लिए एजुकेशन लोन भी उपलब्ध कराते हैं।

पायलट की सैलरी कितनी होती है

पायलट की सैलरी अनुभव और एयरलाइन पर निर्भर करती है। भारत में किसी कमर्शियल एयरलाइन में नए First Officer को शुरुआत में 2.5 से 4 लाख रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है।

अनुभव बढ़ने और Captain बनने के बाद सैलरी 6 से 10 लाख रुपये प्रति माह या उससे अधिक हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस में काम करने वाले पायलट्स की कमाई और भी ज्यादा होती है, जहां सैलरी 7 लाख से 15 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकती है।

                                                                                                                   हमारी सलाह 

पायलट बनना चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन सही योजना, मेहनत और धैर्य के साथ यह करियर बेहद सफल साबित हो सकता है। ऊंची सैलरी, सम्मान और दुनिया देखने का मौका इस पेशे को खास बनाता है। अगर आपके भीतर आसमान छूने का जज़्बा है, तो पायलट बनने का सपना ज़रूर हकीकत बन सकता है।

Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Senior QA Tester(10-11 years)

Senior Manager – SAP BTP Integration Suite(15-20 years)

React Developer(6-8 years)

QA Engineer(6-8 years)

Kafka - Hybrid - Bangalore/Pune(7-12 years)

Worker(1-2 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert

Related Posts

View All