
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस में नई भर्तियों की बहार आ गई है। जिन युवाओं को डीपी कॉन्स्टेबल, हेड कॉन्स्टेबल की नई वैकेंसी आने का इंतजार था, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के ज़रिए 12वीं पास युवाओं को दिल्ली पुलिस में शामिल होने का शानदार अवसर मिलेगा।
नोटिफिकेशन और आवेदन तिथि
दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन 23 सितंबर 2025 से ही जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार SSC की ऑफिशियल वेबसाइटssc.gov.in,https://ssc.gov.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं। जिसमें अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक आप फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उम्मीदवारों को तकनीकी और कम्युनिकेशन आधारित रोल में काम करने का मौका मिलेगा।
योग्यता
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए।
इसके साथ ही कंप्यूटर और टेलीकॉम से संबंधित स्किल्स रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलेगी।
आयु सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम 25 साल तय की गई है। (आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।)
सैलरी और सुविधाएँ
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) पद पर चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती सैलरी 25,500 रुपये से 81,100 रुपये (लेवल-4 पे स्केल) मिलेगी। इसके अलावा सरकारी नौकरी के सभी भत्ते और सुविधाएँ भी दी जाएंगी।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT)
- फिजिकल टेस्ट
- स्किल टेस्ट (टाइपिंग/डिक्टेशन)
- मेडिकल परीक्षा
अगर आप भी दिल्ली पुलिस का हिस्सा बनने का सपना देखते हैं, तो यह मौका बिल्कुल न गँवाएँ। समय पर आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू कर दें।

