सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने CEPTAM के तहत बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। इस भर्ती में वरिष्ठ तकनीकी सहायक-B (STA-B) और टेक्नीशियन-A (Tech-A) के कुल 764 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू होने की संभावना है। यह मौका खासतौर पर उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
कितने पदों पर भर्ती?
कुल 764 पदों पर भर्ती निकली हैं
* STA-B (Senior Technical Assistant-B): 561 पद
* Technician-A: 203 पद
आयु सीमा:
* न्यूनतम उम्र: 18 साल
* अधिकतम उम्र: 28 साल
आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
कैसे करें ऑनलाइन आवेदन?
DRDO ने अभी यह नोटिफिकेशन सांकेतिक रूप से जारी किया है, इसलिए आवेदन करने से पहले पूरा विवरण जरूर पढ़ें।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया इस तरह होगी:
1. DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।
2. होम पेज पर DRDO CEPTAM-11 भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
3. नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करें।
4. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें शंखभस्म और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. तय आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट अपने पास रखें।
उम्मीदवार क्या ध्यान रखें?
* आवेदन से पहले अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें अच्छे से जांच लें।
* फोटो आईडी, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से जुड़े दस्तावेज और बाकी जरूरी कागजात पहले ही तैयार रखें।
* किसी भी अपडेट के लिए DRDO की वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहें।
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
SAP BASIS Administration(10-12 years) | ||
Manager(2-9 years) | ||
Principal Product Designer(8-10 years) | ||
Application Developer – Google BigQuery(12-15 years) | ||
Application Architect: SAP Commerce(12-14 years) | ||
Scala/Spark programming(6-11 years) | ||
