
आईआईटी रुड़की ने हाल ही में एक नया ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स लॉन्च किया है –Advanced Certificate in Quantum Computing:- Algorithms & AI/ML.ये कोर्स लगभग 6.5 महीने का है और इसमें आप जानेंगे क्वांटम कंप्यूटिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग का जादू। मतलब एक ऐसा स्किल जो आने वाले वक्त में आपकी कमाई और करियर दोनों को उड़ान दे सकता है।
इसमें सिखाया क्या जाएगा?
इस प्रोग्राम में कई मज़ेदार और काम के टॉपिक्स कवर होंगे –
- क्वांटम कंप्यूटिंग की बेसिक समझ
- एल्गोरिद्म और सॉफ्टवेयर का गहराई से ज्ञान
- क्वांटम नेटवर्क और सिक्योरिटी
- क्वांटम मशीन लर्निंग के असली यूज़
- हेल्थकेयर, फाइनेंस और ड्रग डिस्कवरी जैसे सेक्टर्स में QML का रोल
स्टूडेंट्स को Qiskit, PennyLane जैसे प्लेटफॉर्म पर प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस मिलेगा और IBM Quantum सिस्टम्स तक एक्सेस भी।
क्यों बनेगा करियर का मास्टर स्ट्रोक?
आज क्वांटम टेक्नोलॉजी की डिमांड पूरी दुनिया में बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले 5 सालों में इसका मार्केट तीन गुना से भी ज्यादा हो जाएगा। यानि जो अभी इसमें हाथ आज़माएगा, कल वो इंडस्ट्री में एक्सपर्ट कहलाएगा।
करियर ऑप्शन क्या मिलेंगे?
- इस कोर्स के बाद आप इन रोल्स में अपना करियर बना सकते हैं
- क्वांटम सॉफ्टवेयर डेवलपर
- डेटा साइंटिस्ट
- सिक्योरिटी एनालिस्ट / क्रिप्टोग्राफर
- AI/ML इंजीनियर
- रिसर्चर या कंसल्टेंट
कब और कैसे करें अप्लाई?
- लास्ट डेट: 23 नवंबर 2025
- ड्यूरेशन: 6.5 महीने (ऑनलाइन क्लासेस)
- इसमें 300+ घंटे की पढ़ाई, असाइनमेंट्स और एक कैपस्टोन प्रोजेक्ट शामिल है।
- कोर्स पूरा करने पर मिलेगा IIT Roorkee का सर्टिफिकेट।
हमारी सलाह
अगर आपको टेक्नोलॉजी में करियर बनाना है और भीड़ से अलग दिखना है, तो इस कोर्स में अप्लाई कर लो।
सिर्फ थ्योरी पर मत रुको, प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा मेहनत करो और इंडस्ट्री से जुड़ने की कोशिश करो। क्योंकि आज जो क्वांटम सीख लेगा, कल वही डिजिटल दुनिया का राजा कहलाएगा।
सिर्फ थ्योरी पर मत रुको, प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा मेहनत करो और इंडस्ट्री से जुड़ने की कोशिश करो। क्योंकि आज जो क्वांटम सीख लेगा, कल वही डिजिटल दुनिया का राजा कहलाएगा।
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
Demand Planning/ Demand Planner role – SCM(4-9 years) | ||
Principal Product Designer(8-10 years) | ||
Project Manager (IT Team)(2-5 years) | ||
Application Lead(12-14 years) | ||
Senior Manager(15-20 years) | ||
Manager – Business Process Architect(12-15 years) | ||

