
अगर आप विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट कम है — तो ऑस्ट्रेलिया आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। QS World University Rankings 2025 के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की 9 यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप 100 में आती हैं, जिससे यह साफ है कि यहां की पढ़ाई वाकई वर्ल्ड क्लास है।
स्टडी और करियर जानकारी के लिए देखें: Rozgar.com | Value Innovation Labs
हालांकि, कुछ बड़ी यूनिवर्सिटीज जैसे University of Melbourne में एक साल की फीस 20–25 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। इसके अलावा रहने और खाने का खर्च भी हर महीने करीब 80,000 से 1.4 लाख रुपये हो सकता है। तो सवाल उठता है — क्या यहां कम बजट वाले स्टूडेंट्स के लिए जगह नहीं है?
जवाब है – बिल्कुल है। ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसी यूनिवर्सिटीज भी हैं जो अच्छी क्वालिटी की पढ़ाई देती हैं, और उनकी फीस काफी अफोर्डेबल है। चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 यूनिवर्सिटीज के बारे में जहां आप 13 लाख से कम में डिग्री पा सकते हैं।
1. Charles Sturt University
Good Universities Guide 2024/25 के मुताबिक, इस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद 89% स्टूडेंट्स को सिर्फ 4 महीनों के अंदर नौकरी मिल जाती है।
ये एक सरकारी यूनिवर्सिटी है, जो जॉब देने के मामले में टॉप पर है।
यहां की सालाना फीस: ₹13 लाख – ₹20 लाख
2. Southern Cross University
QS Rankings के मुताबिक, Southern Cross University ने पिछले कुछ सालों में अच्छा सुधार किया है। यहां के छात्रों को पढ़ाई के बाद जल्दी नौकरी मिल जाती है।
बैचलर प्रोग्राम की फीस: ₹14 लाख – ₹20 लाख प्रति वर्ष
3. Australian Catholic University
Times Higher Education ने इसे दुनिया की टॉप 100 यंग यूनिवर्सिटीज़ में रखा है। यहां से पढ़ने वाले छात्रों को अच्छी जॉब मिलने के साथ-साथ बेहतर सैलरी भी मिलती है।
सालाना खर्च: ₹14.5 लाख – ₹18 लाख के बीच
4. University of New England, Australia
यह यूनिवर्सिटी लगातार 19 साल से 5 स्टार ओवरऑल स्टूडेंट एक्सपीरियंस के लिए रेट की जा रही है। यहां का माहौल, पढ़ाई और स्टूडेंट सपोर्ट काफी बेहतर माना जाता है।
अंडरग्रेजुएट कोर्स फीस: ₹15 लाख – ₹20 लाख हर साल
5. Federation University Australia
विक्टोरिया राज्य की इस यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होने के बाद 80% छात्रों को 4–6 महीने में नौकरी मिल जाती है। यह यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री से अच्छे कनेक्शन और कम फीस के लिए जानी जाती है।
सालाना फीस: ₹15 लाख – ₹22 लाख के बीच
क्या है Takeaway?
अगर आप Australia जैसे देश में quality education चाहते हैं लेकिन खर्चे को लेकर चिंता है, तो इन यूनिवर्सिटीज़ पर जरूर ध्यान दें। कम बजट में इंटरनेशनल डिग्री और ग्लोबल करियर की शुरुआत अब आसान है।
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
Assistant Manager - Vehicle Integration (Female)(4-7 years) | ||
Principal Product Designer(8-10 years) | ||
Machine Learning Engineer(9-12 years) | ||
Application Developer(5-7 years) | ||
Manager(2-9 years) | ||
Senior Test Lead(2-5 years) | ||

