आ रही है 25000 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर भर्ती, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

आ रही है 25000 यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल और जेल वार्डर भर्ती, जारी होने वाला है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती होने का सपना देख रहे उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही समाप्त हो जाएगा। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, पीएसी महिला, घुड़सवार जैसे पदों पर जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। हाल ही में उत्तर प्रदेश भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने भर्ती विज्ञापन जारी होने को लेकर नया अपडेट दिया है। भर्ती बोर्ड दिसंबर में इन सभी पदों पर विज्ञापन जारी करेगा। 

उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर जानकारी दी है कि आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी पीएसी, आरक्षी विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी पीएससी महिला, आरक्षी पीएसी सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति का प्रकाशन प्रचलित दिसंबर माह में किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस में 30 हजार नए पदों पर भर्ती आने का ऐलान किया था। इसमें से 4543 पदों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती आ चुकी है। इसके लिए आवेदन भी लिए जा चुके हैं। अब अभ्यर्थी बेसब्री से बाकी 25 हजार वैकेंसी पर पुलिस भर्ती आने का इंतजार कर रहे हैं। इसमें से 19 हजार के करीब वैकेंसी कॉन्स्टेबल और 2800 जेल वार्डर के लिए निकलेंगी। भर्ती का नोटिफिकेशन यूपीपीआरपीबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी करेगा। तब तक अप यूपी होमगार्ड गार्ड भर्ती का फॉर्म फिल कर सकते हैं।

Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Zonal Business Manager(10-15 years)

Java Fullstack Developer(5-10 years)

Senior Manager – Full Stack Engineer(15-20 years)

Data Engineer(4-10 years)

Architect II - Enterprise Solutions(3-5 years)

SAP PP(5-10 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert

Related Posts

View All