वित्त मंत्रालय में नौकरी का सुनहरा मौका, 1.50 लाख मिलेगी सैलरी, लास्ट डेट बेहद करीब

वित्त मंत्रालय भर्ती

भारत सरकार का वित्त मंत्रालय देश के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में गिना जाता है. यहीं से देश की आर्थिक नीतियों, बजट, टैक्स और विकास से जुड़े बड़े फैसले लिए जाते हैं. ऐसे में इस मंत्रालय में नौकरी करना न सिर्फ एक अच्छी सरकारी नौकरी मानी जाती है, बल्कि यह युवाओं को सीधे देश की आर्थिक व्यवस्था से जुड़ने का मौका भी देती है. अब वित्त मंत्रालय ने युवाओं के लिए एक ऐसा ही शानदार अवसर निकाला है।

वित्त मंत्रालय में यंग प्रोफेशनल और कंसल्टेंट के कुल 57 पदों पर भर्ती की जा रही है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अब आवेदन की आखिरी तारीख करीब आ गई है. इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें, क्योंकि 27 दिसंबर 2025 को शाम 5 बजे आवेदन विंडो बंद हो जाएगी. यह भर्ती पूरी तरह से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर की जा रही है, जिसकी अवधि अधिकतम 5 साल तक हो सकती है. हालांकि, अनुभव और काम को देखते हुए यह समय युवाओं के करियर के लिए काफी अहम साबित हो सकता है।

कौन-कौन से पद भरे जाएंगे

  • यंग प्रोफेशनल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कम से कम 1 साल का अनुभव होना चाहिए और उनकी अधिकतम उम्र 30 साल होनी चाहिए. इस पद पर चयनित उम्मीदवार को हर महीने करीब 70 हजार रुपये सैलरी मिलेगी।

  • कंसल्टेंट पद के लिए 3 से 5 साल का अनुभव जरूरी है और उम्र सीमा 35 साल रखी गई है. इस पद पर हर महीने करीब 1 लाख रुपये सैलरी दी जाएगी।

  • सीनियर कंसल्टेंट के लिए 5 से 9 साल का अनुभव मांगा गया है और अधिकतम उम्र 40 साल तय की गई है. इस पद पर चयन होने पर करीब 1 लाख 20 हजार रुपये महीने की सैलरी मिलेगी.

  • वहीं, स्पेशल असाइनमेंट कंसल्टेंट के पद के लिए 9 साल या उससे ज्यादा का अनुभव जरूरी है. इस पद के लिए अधिकतम उम्र 45 साल रखी गई है और सैलरी 1 लाख 50 हजार रुपये प्रतिमाह तक हो सकती है।

क्या होनी चाहिए योग्यता

वित्त मंत्रालय की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, आईटी या कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा एमबीए (फाइनेंस) या एलएलएम की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. पद के अनुसार अनुभव की शर्त भी पूरी करना जरूरी है. योग्यता से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा. पहले चरण में आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू में उम्मीदवारों के अनुभव, ज्ञान और काम करने की क्षमता को परखा जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया क्या है

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वित्त मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mofapp.nic.in पर जाना होगा. यहां न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के जरिए नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगइन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा।

फॉर्म में पद से जुड़ी जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, प्रोफेशनल अनुभव और जरूरी दस्तावेजों का विवरण भरना होगा. उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, शिक्षा प्रमाण पत्र और अनुभव प्रमाण पत्र सही साइज में स्कैन करके अपलोड करने होंगे. सभी जानकारी ध्यान से भरने के बाद फॉर्म का प्रीव्यू चेक करें और फिर फाइनल सब्मिट करें. भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट निकालना भी जरूरी है।

Latest Category Jobs
Job InformationApply Job

Consultant Network Engineer(2-5 years)

Integration Architect(2-5 years)

IT Customer Service Representative(3-5 years)

Performance Testing(3-8 years)

Microsoft Dynamics 365 ERP Technical Architect(12-15 years)

Sales Pitch Analyst Team Lead(3-8 years)

    Share Blogs

Create Your Free Job Alert

Related Posts

View All