
विदेश में पढ़ाई करना हर साल लाखों भारतीय छात्रों का सपना होता है। खासतौर पर कंप्यूटर साइंस (CS) की पढ़ाई के लिए तो भारतीय छात्र सबसे ज्यादा अमेरिका का रुख करते रहे हैं। लेकिन हाल के वर्षों में तस्वीर बदल रही है। अमेरिका की डिग्री भले ही सुनने में ग्लैमरस लगे, लेकिन वहां पढ़ाई करने वाले छात्रों को नौकरी पाना अब आसान नहीं रह गया है।
भारत से गए हुए हजारों छात्र लाखों रुपये खर्च कर अमेरिका की यूनिवर्सिटी से डिग्री तो ले लेते हैं, लेकिन जब बात नौकरी और वीजा की आती है, तो वही छात्र परेशानियों के भंवर में फंस जाते हैं। टेक कंपनियों में जॉब पाना मुश्किल, और अगर नौकरी मिल भी जाए तो H-1B वीजा* पाना नामुमकिन सा हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में तो H-1B वीजा को लेकर विवाद इस कदर बढ़ा कि इसे खत्म करने की मांग उठने लगी। ऐसे हालात में भारतीय छात्रों को लगने लगा है कि अगर लाखों खर्च करने के बाद भी नौकरी और वीजा न मिले, तो आखिर क्यों अमेरिका जाया जाए?
यही वजह है कि अब छात्र अमेरिका से हटकर दूसरे विकल्प तलाश रहे हैं। और इन विकल्पों में सबसे मजबूत और आकर्षक नाम है चीन।
भारत और चीन के रिश्ते धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हो चुकी हैं। भारतीय छात्रों के लिए चीन न केवल सस्ता है, बल्कि पढ़ाई और करियर दोनों के लिहाज से सुनहरा अवसर भी देता है। चीन की यूनिवर्सिटीज दुनिया की टॉप लिस्ट में आती हैं और यहां टेक्नोलॉजी सेक्टर की ताकत पूरी दुनिया मानती है।
तो आइए समझते हैं कि आखिर क्यों चीन में कंप्यूटर साइंस करना आज भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका से बेहतर विकल्प साबित हो रहा है। इसके पीछे 5 बड़ी वजहें हैं।
1. चीन में बड़ी टेक कंपनियों की मौजूदगी
अगर आपको कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करनी है, तो यह केवल किताबों तक सीमित नहीं होती। असली स्किल्स तब बनती हैं जब आपको बड़ी कंपनियों में इंटर्नशिप, लाइव प्रोजेक्ट और नेटवर्किंग का मौका मिलता है। चीन इस मामले में बेहद मजबूत है।
दुनिया की कुछ सबसे इनोवेटिव टेक कंपनियां चीन में हैं।
Tencent– सोशल मीडिया और गेमिंग में बादशाह
Alibaba– ई-कॉमर्स और क्लाउड कंप्यूटिंग की दिग्गज
Huawei– टेलीकॉम और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की सबसे भरोसेमंद कंपनी
Baidu– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट रिसर्च में अग्रणी
इन कंपनियों के पास काम करने का अनुभव छात्रों को न केवल इंडस्ट्री रेडी बनाता है, बल्कि भविष्य की नौकरियों के लिए मजबूत नेटवर्क भी तैयार करता है। अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों में विदेशी छात्रों के लिए मौके सिमट रहे हैं, लेकिन चीन में ये अवसर बढ़ रहे हैं।
2. CS ग्रेजुएट्स को मिलती है आकर्षक सैलरी
कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई का सबसे बड़ा मकसद है एक बेहतर और सुरक्षित करियर। चीन में यह सपना पूरा होता दिख रहा है। हाल ही में आए सर्वे बताते हैं कि चीन में एक CS ग्रेजुएट कीऔसत सालाना सैलरी करीब 46 लाख रुपये होती है। यही नहीं, शुरुआती पैकेज भी 32 लाख रुपये के आसपास होता है, और अनुभव बढ़ने पर यह 56 लाख रुपये तक पहुंच जाता है। इसका सीधा मतलब है – पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को न केवल नौकरी मिल रही है, बल्कि अच्छी खासी इनकम भी हो रही है। वहीं, अमेरिका में महंगी डिग्री के बाद भी नौकरियां मिलना मुश्किल है, और अगर नौकरी मिल भी जाए तो वीजा समस्या अलग से है।
3. चीन के टेक सेक्टर की तेजी से ग्रोथ
आज दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में चीन का नाम सबसे ऊपर है। और इस ग्रोथ में टेक्नोलॉजी सेक्टर का योगदान सबसे बड़ा है।
2030 तक चीन का आईटी मार्केट 1.26 ट्रिलियन डॉलर* का हो जाएगा।
5G और इंटरनेट का तेजी से विस्तार देश के कोने-कोने में हो रहा है।
सरकार का “डिजिटल चाइना प्रोग्राम” टेक सेक्टर को नई उड़ान दे रहा है।
क्लाउड कंप्यूटिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में भारी निवेश हो रहा है।
इस तेज़ ग्रोथ का सीधा फायदा कंप्यूटर साइंस छात्रों को मिलता है। जैसे-जैसे सेक्टर आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे नौकरी के अवसर भी बन रहे हैं। भारत से पढ़ने गए छात्रों को यहां हर साल हजारों नई जॉब्स मिल सकती हैं।
बेहतर करियर अवसरों के लिए आज ही जुड़ें Rozgar.com से।
4. वर्क वीजा पाने में आसानी
अमेरिका में विदेशी छात्रों की सबसे बड़ी समस्या है वर्क वीजा। पढ़ाई पूरी होने के बाद नौकरी तो मिल जाती है, लेकिन वीजा की समस्या करियर को अधर में छोड़ देती है। इसके मुकाबले चीन की पॉलिसी काफी स्टूडेंट-फ्रेंडली है।
चीन टॉप टैलेंट को अपने देश में रोकना चाहता है, इसलिए वर्क वीजा आसानी से दिया जाता है।
यहां तक कि नया K वीजा भी लाया जा रहा है, जो खासतौर पर युवा वैज्ञानिकों और टेक प्रोफेशनल्स के लिए होगा।
इस वीजा के जरिए छात्रों को नौकरशाही में नहीं फंसना पड़ेगा और वे सीधे नौकरी ज्वाइन कर पाएंगे।
इससे साफ है कि अगर कोई भारतीय छात्र चीन में कंप्यूटर साइंस करता है, तो उसके लिए पढ़ाई से लेकर नौकरी और वर्क वीजा तक का सफर अमेरिका की तुलना में कहीं आसान है।
5. अमेरिका से सस्ती पढ़ाई
किसी भी छात्र और उसके परिवार के लिए सबसे बड़ा सवाल होता है – आखिर पढ़ाई पर कितना खर्च आएगा?
चीन में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की सालाना फीस केवल 3000 से 5000 डॉलर यानी 2.5 लाख से 4.5 लाख रुपये होती है। अमेरिका में यही फीस 20,000 से 40,000 डॉलर यानी 17 लाख से 35 लाख रुपये के बीच होती है। सिर्फ फीस ही नहीं, रहने-खाने और रोजमर्रा के खर्च भी चीन में अमेरिका से काफी कम हैं। यानी यहां पढ़ाई करना जेब पर भारी नहीं पड़ता। मध्यमवर्गीय परिवार भी बच्चों को चीन भेजने का सपना पूरा कर सकते हैं।
तेज़ी से लोन प्राप्त करने के लिए जुड़ें Jaldi Money से।
निष्कर्ष
अब सवाल ये है कि जब अमेरिका में पढ़ाई महंगी है, नौकरी मिलना मुश्किल है और वीजा सबसे बड़ी रुकावट है, तो आखिर क्यों वहां जाया जाए? इसके मुकाबले चीन में पढ़ाई सस्ती है, टेक सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, कंपनियों में मौके ज्यादा हैं और वर्क वीजा आसानी से मिल जाता है।
कंप्यूटर साइंस पढ़ने वाले छात्रों के लिए ये चारों चीजें सबसे अहम होती हैं – पढ़ाई की क्वालिटी, खर्च, नौकरी और वीजा। और चारों ही मामलों में चीन आज अमेरिका से बेहतर साबित हो रहा है।
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
Python Solution Architect(9-10 years) | ||
Manager – SAP Banking(12-20 years) | ||
Senior Software Engineer(2-5 years) | ||
.NET Developer(7-9 years) | ||
Capital Project Manager(10-15 years) | ||
Finance Shared Services(4-8 years) | ||
Conclusion
अगर आप या आपके परिवार का कोई सदस्य कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई के लिए विदेश जाने का सोच रहा है, तो आंख मूंदकर सिर्फ अमेरिका की ओर न भागें। हालात बदल चुके हैं। बेहतर होगा कि आप नए विकल्पों पर नजर डालें। चीन आज भारतीय छात्रों के लिए पढ़ाई और करियर दोनों के लिहाज से एक मजबूत विकल्प है। यहां सस्ती पढ़ाई, बड़ी कंपनियों में मौके और आसान वीजा – सब कुछ एक पैकेज में मिलता है। इसलिए हमारी सलाह यही है –करियर के फैसले सोच-समझकर लें। अमेरिका की पुरानी चमक के पीछे भागने की बजाय चीन जैसे नए अवसरों को अपनाएं। हो सकता है यही फैसला आपके भविष्य को सुनहरा बना दे।
नौकरी और करियर के विश्वसनीय अवसरों के लिए Rozgar.com पर जाएँ।



