
भारत में इंजीनियरिंग को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच एक विशेष आकर्षण है। हर साल लाखों छात्र BTech जैसे तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लेते हैं। इनमें से कई छात्र विदेश जाकर उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करने का सपना भी देखते हैं। अगर आप भी ऐसे ही छात्रों में से एक हैं, और विदेश में कम खर्च में उच्च गुणवत्ता वाली इंजीनियरिंग शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो जर्मनी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
जर्मनी की अधिकांश पब्लिक यूनिवर्सिटीज में छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है। हां, कुछ संस्थानों मेंप्रशासनिक खर्च (Administrative Fee)के रूप में हर सेमेस्टर 130 से 550 यूरो तक देना पड़ सकता है, लेकिन यह राशि बाकी देशों की तुलना में बेहद कम है। आइए जानते हैं जर्मनी की ऐसी 10 प्रमुख यूनिवर्सिटीज के बारे में, जहां से आप बिना ट्यूशन फीस के इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकते हैं।
1.टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख (TUM)
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख को यूरोप की सर्वश्रेष्ठ तकनीकी यूनिवर्सिटीज में से एक माना जाता है। यह यूनिवर्सिटी TU9 ग्रुप का हिस्सा है, जिसमें जर्मनी की 9 प्रतिष्ठित तकनीकी यूनिवर्सिटीज शामिल हैं। TUM साइंस, टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। यहां पढ़ाई के लिए अंडरग्रेजुएट स्तर पर कोई ट्यूशन फीस नहीं ली जाती। इसके अलावा, विश्वविद्यालय का इंडस्ट्री से अच्छा कनेक्शन है, जिससे प्लेसमेंट के अवसर भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं।
2.RWTH आचेन यूनिवर्सिटी
RWTH आचेन जर्मनी की सबसे बड़ी और विख्यात टेक्निकल यूनिवर्सिटीज में गिनी जाती है। खासकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में इसकी गिनती दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटीज में होती है। यहां अधिकांश कोर्सेज अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाए जाते हैं, जिससे इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को काफी सहूलियत मिलती है। यह यूनिवर्सिटी भी TU9 नेटवर्क का हिस्सा है और रिसर्च, इनोवेशन तथा इंडस्ट्री पार्टनरशिप में अग्रणी है।
3.कार्लजूए इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (KIT)
KIT एक यूनिवर्सिटी और नेशनल रिसर्च सेंटर का संयोजन है, जिसे तकनीकी शिक्षा और रिसर्च में विशेष दर्जा प्राप्त है। यह संस्थान भी TU9 का सदस्य है और नेचुरल साइंस, इंजीनियरिंग, और IT क्षेत्र में उच्च स्तर की पढ़ाई कराता है। यहां से ग्रेजुएट हुए स्टूडेंट्स को जर्मनी और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में अच्छा रोजगार मिलता है।
4.टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ बर्लिन
जर्मनी की राजधानी बर्लिन में स्थित यह यूनिवर्सिटी देश की सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी यूनिवर्सिटीज में शुमार होती है। यहां इंजीनियरिंग के अलावा टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जाती है। अंग्रेजी माध्यम में कई कोर्सेज उपलब्ध हैं, जिससे यह अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
5.यूनिवर्सिटी ऑफ स्टटगार्ट
यदि आप कम खर्च में बेहतरीन इंजीनियरिंग शिक्षा की तलाश में हैं, तो यूनिवर्सिटी ऑफ स्टटगार्ट आपके लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है। यह यूनिवर्सिटी मैकेनिकल, सिविल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। यह भी TU9 समूह का सदस्य है और छात्रों को बेहतरीन रिसर्च सुविधाएं उपलब्ध कराती है।
6. टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ ड्रेस्डेन
टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ ड्रेस्डेन को जर्मनी के सबसे बड़े टेक्निकल संस्थानों में गिना जाता है। यह माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर साइंस में अपनी रिसर्च के लिए विश्व प्रसिद्ध है। U9 का सदस्य होने के साथ-साथ यह यूनिवर्सिटी कई इंटरनेशनल कोर्सेज भी ऑफर करती है, जिनमें अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है
7.डार्मस्टाट यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी
डार्मस्टाट यूनिवर्सिटी को तकनीक और इनोवेशन का हब माना जाता है। यहांकंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंगऔर मेक्ट्रोनिक्स जैसे आधुनिक कोर्सेज की बेहतरीन पढ़ाई होती है। यूनिवर्सिटी का अलुमनाई नेटवर्क मजबूत है, जो जॉब पाने में काफी मददगार साबित होता है। इसके अलावा, स्टार्टअप कल्चर को भी यहां काफी बढ़ावा दिया जाता है।
8.लाइबनिज यूनिवर्सिटी हनोवर
लाइबनिज यूनिवर्सिटी जर्मनी के सबसे पुराने और सम्मानित संस्थानों में से एक है। यहां पर मैकेनिकल, सिविल और अन्य कोर इंजीनियरिंग ब्रांचेज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जाती है। इंडस्ट्री के साथ इसके मजबूत संबंध छात्रों को इंटर्नशिप और जॉब के अच्छे अवसर प्रदान करते हैं।
9.फ्रीडरिख-अलेक्जेंडर यूनिवर्सिटी ऑफ एरलांगेन-नूर्नबर्ग
यह यूनिवर्सिटी नूर्नबर्ग शहर में स्थित है और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। खासतौर पर मेडिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के कोर्सेज के लिए यह संस्थान उपयुक्त है। यहां पर रिसर्च के साथ-साथ प्रैक्टिकल नॉलेज पर भी खास जोर दिया जाता है।
10.यूनिवर्सिटी ऑफ हैम्बर्ग
हालांकि यूनिवर्सिटी ऑफ हैम्बर्ग को टेक्निकल यूनिवर्सिटी के तौर पर नहीं जाना जाता, लेकिन यहां पर सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्सेज की पढ़ाई होती है। यह यूनिवर्सिटी जर्मनी की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक है, और अधिकांश कोर्सेज बिना ट्यूशन फीस के उपलब्ध हैं।
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
SAP EWM – Manager (Application Lead)(12-20 years) | ||
KINAXIS Consultant(3-11 years) | ||
Delivery Consultant - IAM(10-14 years) | ||
Purchase Manager(6-10 years) | ||
Developer-Database(3-4 years) | ||
SAP S/4HANA PP Functional Consultant(8-10 years) | ||
Conclusion
अगर आप विदेश जाकर उच्च गुणवत्ता कीइंजीनियरिंग शिक्षाप्राप्त करना चाहते हैं और आपका बजट सीमित है, तो जर्मनी आपके लिए सबसे उपयुक्त देश हो सकता है। यहां की पब्लिक यूनिवर्सिटीज न सिर्फ ट्यूशन फीस माफ करती हैं, बल्कि बेहतरीन रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री से जुड़ाव, और इंटरनेशनल लेवल की डिग्री भी प्रदान करती हैं। हां, आपको जर्मन या अंग्रेजी भाषा की अच्छी समझ जरूर होनी चाहिए। इसके अलावा, जर्मन स्टूडेंट वीज़ा, ब्लॉक्ड अकाउंट और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी औपचारिकताओं को समय रहते पूरा करना जरूरी है।
तो अगर आप मेहनती हैं, और दुनिया की टॉप कंपनियों में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो जर्मनी की ये यूनिवर्सिटीज आपके भविष्य को नई उड़ान दे सकती हैं।

