
अगर आपने ITI, डिप्लोमा या ग्रेजुएशन पूरा किया है और आप R&D सेक्टर में हाथ आज़माना चाहते हैं तो DRDO ने आपके लिए 195 Apprentice पदों की भर्ती निकाली है। ये पोस्ट Research Centre Imarat (RCI), हैदराबाद में हैं और ये एक साल का ट्रेनिंग-प्रोग्राम है।
कितने पद और किस कैटेगरी में हैं रिक्तियाँ
* कुल रिक्तियाँ:- 195
* Graduate Apprentice:- 40 पद (इनमें इंजीनियरिंग ग्रेजुएट शामिल)
* Technician/ Diploma Apprentice:- 20 पद
* ITI Trade Apprentice:- 135 पद (Fitter, Welder, Electrician, आदि trades में)
योग्यता क्या चाहिए?
* ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए:- B.E./B.Tech डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, संबंधित विषय में।
* डिप्लोमा होल्डर:- इंजीनियरिंग/तकनीकी डिप्लोमा होना चाहिए।
* ITI ट्रेड उम्मीदवारों को NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त ITI पास होना चाहिए, और ट्रेड वह होना चाहिए जो भर्ती नोटिफिकेशन में मांगे गए हों जैसे Fitter, Welder, Turner, Electrician आदि।
आयु सीमा और आवेदन तिथियाँ
* न्यूनतम आयु:- 18 वर्ष
* आयु में सरकारी नियमों के अनुसार छूट (SC/ST/OBC आदि) लागू होगी जहाँ आवश्यक हो।
* आवेदन शुरू:- 27 सितंबर 2025 से।
* आवेदन की अंतिम तिथि:- 28 अक्टूबर 2025 तक।
चयन प्रक्रिया
* इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन होगा जहाँ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आदि मूल रूप में दिखाने होंगे।
* यदि ज़रूरी हुआ तो मेडिकल टेस्ट भी होगा।
क्यों है यह अवसर खास?
* DRDO जैसे प्रतिष्ठित रक्षा अनुसन्धान संगठन में ट्रेनिंग और अनुभव का अवसर मिलता है।
* एक साल का अप्रेंटिसशिप होने के कारण आप तकनीकी कौशल सीखेंगे जो भविष्य में नौकरी या और पढ़ाई दोनों के काम आ सकते हैं।
* सरकारी क्षेत्र में नाम और अनुभव दोनों जुड़ेंगे — यह CV के लिए बहुत अच्छा होगा।
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
Finance Shared Services(6-8 years) | ||
Murex Connectivity 2.0(15-20 years) | ||
Python+ Selenium- Test Engineer(3-6 years) | ||
Business Process Architect(12-15 years) | ||
Sr Technical Recruiter(3-5 years) | ||
Oracle CC&B Technical Architecture(12-13 years) | ||
Conclusion
अगर आप इस अवसर का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं, तो ये सुझाव अपनाएँ:-
* नोटिफिकेशन आने के बाद सीधे DRDO की आधिकारिक वेबसाइट से PDF डाउनलोड कर लें और सभी विवरण जैसे trades, विषय और आवश्यक योग्यता ध्यान से पढ़ें।
* यदि आपने ITI/डिप्लोमा/ग्रेजुएशन अभी हाल ही में पूरा किया है, तो मार्कशीट और सर्टिफिकेट्स इकट्ठा रखें।
* आवेदन करते समय deadlines को कैलेंडर में नोट कर लें ताकि फॉर्म समय पर भर सकें।
* आवेदन भरते समय फॉर्म में कोई गलती न हो—नाम, रोल, ट्रेड आदि सब सही हो।
* यदि आप ITI ट्रेड से हैं, उन trades की सूची नोटिफिकेशन में ठीक से देख लें क्योंकि कुछ trades विशेष रूप से मांगे गए हैं।

