
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने एक बड़ी भर्ती अधिसूचना जारी की है, जिसमेंASI (सहायक उप-निरीक्षक)औरSubedar (सूबेदार / स्टेनोग्राफर)के कुल 500 पदों पर नियुक्तियाँ होंगी। यह भर्ती लगभग 8 साल बाद आ रही है, इसलिए युवा उम्मीदवारों में उत्साह और भी ज्यादा है। अगर आप भी वर्दी पहनकर देश और समाज की सेवा करना चाहते हो तो अब आपका यह सपना हक़ीक़त बन सकता है।
इस भर्ती के लिए आवेदन शुरु हो चुके है आवेदन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर की है अगर फार्म भरते समय आपसे कोई गलती हो जाए तो संशोधन के लिए आप 22 अक्टूबर तक अपने फार्म में संशोधन कर सकते है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 10 दिसंबर से शुरु हो जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतज़ार न करें और समय से पहले आवेदन कर दें।
पदों का विवरण
* कुल पद:- 500
* ASI पद:- लगभग 400
* Subedar पद:- लगभग 100
यह संख्या संकेत देती है कि ज़्यादातर अवसर ASI पदों पर उपलब्ध होंगे, लेकिन Subedar के लिए भी अच्छी संख्या में रिक्तियाँ हैं।
योग्यता और पात्रता की अन्य जानकारी देखें: Rozgar.comपर Police Jobs Updates
पात्रता व योग्यता
* उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है।
* कुछ पदों के लिए CPCT प्रमाणपत्र और हिंदी टाइपिंग/स्टेनो कौशल ज़रूरी हो सकता है।
* कंप्यूटर या सूचना प्रौद्योगिकी विषयों का ज्ञान भी एक अतिरिक्त योग्यता माना जाएगा।
चयन प्रक्रिया
1. लिखित परीक्षा– सामान्य ज्ञान, हिंदी भाषा, गणित और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न होंगे।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST)– उम्मीदवार की शारीरिक फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा।
3. दस्तावेज़ सत्यापन– सभी शैक्षणिक और आवश्यक प्रमाणपत्रों की जाँच।
4. मेडिकल टेस्ट– स्वास्थ्य संबंधी मानकों पर उम्मीदवार का आकलन।
वेतन और सुविधाएँ
चयनित उम्मीदवारों को ₹1,14,000 तक का वेतन पैकेज और अन्य सरकारी भत्ते मिलेंगे। इसके साथ ही सरकारी नौकरी की स्थिरता, पेंशन और समाज में सम्मान भी इस भर्ती को और आकर्षक बनाता है
परीक्षा राज्य के 11 शहरों में आयोजित होगी। जिनमें प्रमुख शहर हैं:- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, सतना, सागर, सीधी, रतलाम, खंडवा है।
ध्यान देने योग्य बातें
* यह भर्ती पुलिस मुख्यालय गृह विभाग, मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत आयोजित होगी।
* लंबे समय बाद भर्ती आ रही है, इसलिए प्रतिस्पर्धा कड़ी होगी।
* केवल योग्य और गंभीर उम्मीदवार ही आवेदन करें ताकि फॉर्म रिजेक्ट न हो।
सभी नवीनतम सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए देखें: Rozgar.comपर नवीनतम सरकारी नौकरियां |
| Latest Category Jobs | ||
|---|---|---|
| Job Information | Apply Job | |
MS Dynamics CRM/365 Tech Lead(10-12 years) | ||
Senior technical lead(5-8 years) | ||
Zonal Manager(6-7 years) | ||
Sr Technical Recruiter(3-5 years) | ||
Pega Lead(5-7 years) | ||
Java Developer(8-10 years) | ||
Conclusion
* तैयारी अभी से शुरू करें — समय कम है और प्रतियोगिता कठिन होगी।
* पुराने प्रश्नपत्र हल करें ताकि परीक्षा पैटर्न की समझ बने।
* शारीरिक फिटनेस पर ध्यान दें — संतुलित खान-पान और नियमित व्यायाम से तैयारी बेहतर होगी।
* आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़े और सभी दस्तावेज़ तैयार रखें।
* सबसे ज़रूरी बात: आत्मविश्वास बनाए रखें, क्योंकि पुलिस की नौकरी केवल पढ़ाई नहीं बल्कि जज़्बे और अनुशासन की भी माँग करती है।

